सर्वब्राह्मण युवा परिषद की नई टीम का गठन

सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के सक्रिय सदस्यों का हुआ सम्मान

इंदौर । सर्व ब्राह्मण समाज के संगठन एवं उत्थान में महती भूमिका निभाने वाली सर्व ब्राह्मण युवा परिषद की नई टीम का गठन किया गया।

इस अवसर पर परिषद के संरक्षक पं. सत्यनारायण सत्तन, विधायक पं. संजय शुक्ला, संस्थापक विकास अवस्थी, मार्गदर्शक लालजी तिवारी समन्वयक कन्नू मिश्रा उपस्थित थे।


नए पदाधिकारियों की घोषणा के पूर्व वर्ष 2022 के पदाधिकारियों द्वारा पूरी युवा परिषद की टीम का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। श्रेष्ठ कार्य करने वाले साथियों का सम्मान किया गया।

 संरक्षक सत्यनारायण सत्तन के द्वारा चारों पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जिसमें संयोजक प्रमोद दुबे, अध्यक्ष लोकेश शर्मा, सचिव आकाश मेहता कोषाध्यक्ष अभय तिवारी को नियुक्त किया गया ।


कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्थापक टीम के सुदेश पांडे, पं. सुनील दीक्षित, अनूप शुक्ला, तरुण त्रिपाठी, दिलीप त्रिवेदी, हेमन्त शर्मा, अजय चौधरी, अभिषेक पांडे, मोनेश जोशी, सुभाष त्रिवेदी, सुधीर उपाध्याय, उपस्थित थे।
वही युवा परिषद की टीम से जुड़ने के इच्छुक युवा भी कार्यक्रम में पधारे थे।
कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अंकित त्रिवेदी ने किया एवं आभार निवर्तमान सचिव धर्मेंद्र दुबे ने माना।प्रयास न्यूज इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.