तीनों तरफ से घेराबंदी में जुटा ड्रैगन
चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के एक दिन बाद गुरुवार को ताइवान सीमा के पास चीन ने युद्धाभ्यास शुरू किया। चीनी सेना के मुताबिक इस दौरान लक्ष्यों पर सटीक हमले किए गए। 100 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी वायुक्षेत्र में उड़ान भरी।

उधर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीनी सेना ने देश के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी तट के पास 11 डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से पांच जापान की सीमा में गिरीं। ताइवान का कहना है कि अपनी सीमाओं की रक्षा से पीछे नहीं हटेगा।
