दो लाख से अधिक मतों से जीत कर द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति

नई दिल्ली। दो लाख से ज्यादा मतों से जीतकर द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। मुर्मू को कुल 6.66028 मत मिले, वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 413728 मत मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मत डाले गए थे। आज संसद भवन के रूम नंबर 63 में मतगणना की गई। कई मंत्रियों, सांसदों ने मुर्मू को बधाई दी।
