इशिका, राधिका, जयदीप और अनय ने हासिल की सफलता, नेशनल प्रतियोगिता में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

दिसम्बर में लुधियाना में होगी नेशनल चैंपियनशिप

 

— राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में इंदौर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

प्रयास न्यूज, इंदौर।भोपाल में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता 2026 में इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में इंदौर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

कोच मास्टर सईद आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इंदौर के खिलाड़ी अनय उपाध्याय, जयदीप वर्मा और राधिका सहिते पंजाब के लुधियाना में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, इशिका वर्मा जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की ओर से भाग लेंगी।

इंदौर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर विजेता खिलाड़ियों का सामाजिक संस्थाओं एवं खिलाड़ियों के परिजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर इंदौर संभाग टीम के जनरल मैनेजर सुजॉय मंडल, हेड कोच मास्टर सईद आलम, कोच सुमित्रा चंद्रवंशी और अब्दुल राशिद खान उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.