हांगकांग में आयोजित सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत को मिली ऐतिहासिक सफलता
22 से 30 जुलाई तक होगी चैंपियनशिप

प्रयास न्यूज मप्र । तनिष्का खत्री और प्राची लोहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एपे (Women’s Epee) स्पर्धा के Main Table of 64 में जगह बनाई। इसके साथ ही वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेन ड्रॉ तक पहुंचने वाली भारत की पहली महिला फेंसर्स बन गई हैं।
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 100 से अधिक देशों के 1,000+ एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। कड़े पूल राउंड और एलिमिनेशन मुकाबलों को पार कर दोनों खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
अब 25 जुलाई से शुरू होने वाले डायरेक्ट एलिमिनेशन राउंड में दोनों भारतीय खिलाड़ी दुनिया की शीर्ष फेंसर्स को चुनौती देंगी।
यह उपलब्धि भारतीय फेंसिंग के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है और दिखाती है कि भारतीय खिलाड़ी अब विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
#JagranJosh #Fencing #India #WorldChampionship #Sports #Prayasnewsmp #मोटिवेशन

Prayas News MP
