‘हैवान’ का फर्स्ट लुक रिलीज: 17 साल बाद साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

प्रयास न्यूज,बॉलीवुड । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है। निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के पोस्टर में दोनों सितारे बेहद दमदार और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
करीब 17 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। ‘हैवान’ में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म का पहला लुक रहस्य, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है। ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल की सबसे बड़ी थ्रिलर फिल्मों में शामिल हो सकती है।
( फिल्म समीक्षक कीर्ति कापसे की कलम से )
