चतुर्वेदी और पाठक बेस्ट बीएलओ से सम्मानित
उपमुख्यमंत्री देवड़ा और कलेक्टर वर्मा ने किया सम्मानित

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ( निर्वाचन ) ईमानदारी के साथ निभाने पर इंदौर की पल्लवी चतुर्वेदी को विधानसभा 3 में SIR कार्य में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने पर , और प्रीति पाठक को विधानसभा 4 में SIR कार्य में महती भूमिका निभाने पर आज मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया ।


पल्लवी और प्रीति ने यह सम्मान आम जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारा नहीं , आम जनता का है , जिनके सहयोग से ही निर्वाचन प्रक्रिया ( SIR) सफलतापूर्वक संपन्न हो पाई ।
वही, उपमुख्यमंत्री देवड़ा और कलेक्टर वर्मा ने भी दोनों महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया ।

आपको बता दे कि पल्लवी चतुर्वेदी और प्रीति पाठक ,इंदौर की स्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज से आती है , वही, दोनों महिलाओं को सम्मानित किए जाने की जानकारी से समाज में खुशी का माहौल बन गया है ।साथ ही चतुर्वेदी और पाठक परिवार को बधाईयों का तांता लग गया है ।
