किन्नर अखाड़े के सहयोग से सैकडो कन्याओं का कन्या भोज संपन्न

जय मां वैष्णो देवी मित्र मंडल एवं सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति मालीपुरा का सफल प्रयास

प्रयास न्यूज, पीपलरावा ।  नगर में जय मां वैष्णो देवी मित्र मंडल एवं सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति मालीपुरा द्वारा विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया । कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया ।  प्रतिदिन इतवारिया बाजार में बालिकाओं द्वारा रात्रि में गरबे का भी आयोजन किया जा रहा है कन्या भोज में इस बार किन्नर अखाड़े का सहयोग रहा । किन्नर अखाड़े की मंजू जागीरदार आशु जागीरदार वैशाली सोनम चीनी जागीरदार उपस्थित हुई । जय मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के सदस्यों ने अखाड़े का सम्मान किया सभी समिति के सदस्य पंडित धर्मेंद्र मेहता महेंद्र भावसार हिमांशु खत्री सतीश भावसार शरदभावसार शुभम पटवा संतोष चावड़ा प्रकाश भावसार सेअहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे । प्रयास न्यूज पीपलरावां से पं.अवधेश शुक्ल की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.