इंदौर में श्री गणेश की मूर्ति विवादों में, मूर्ति कलाकारों का मुंह काला किया

हिंदू सेना और श्री परशुराम सेना ने मूर्ति कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोला

प्रयास न्यूज, इंदौर । हिंदू देवी देवताओं की मूर्तिय ओर फोटो के साथ छेड़छाड़ कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । धार्मिक भावनाओं के साथ समझौता परशुराम सेना कभी सहन नहीं करेगी । यह कहना है श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला का ।

दरअसल हिंदू देवी देवताओं की मूर्तिया बनाने वाले बंगाली कलाकारों द्वारा श्रीगणेश की प्रतिमा बनाई गई जिसमें एक बच्ची को भी शामिल किया गया जिससे उक्त प्रतिमा विवादित हो गई ओर हिन्दू सेना सहित परशुराम सेना ने मूर्ति कलाकारो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया ।एक तरह जहा हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने मूर्ति कलाकारों का मुंह काला कर दिया वही पुलिस ने तीन मूर्ति कलाकारों को हिरासत में लिया है ।

दूसरी ओर श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह को ज्ञापन देते हुए मूर्ति कलाकारों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की ।शुक्ला ने कहा कि यदि उचित कार्यवाही नहीं होती है तो श्री परशुराम सेना अपने स्तर पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालो से खुद निपटेंगी। प्रयास न्यूज इंदौर से आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.