बड़ी खबर : रिटायर्ड फॉरेस्ट अधिकारी से निगमकर्मियों ने की बदसलूकी , पुलिस बुला ली
अधिकारी की बात सुन उलटे पांव लौटी पुलिस

प्रयास न्यूज,, इंदौर। एक तरफ इंदौर देश में स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है वहीं नगर निगम आम जनता के सहयोग से इंदौर को सिरमौर बना रही है ,ऐसे में कुछ निगम कर्मचारियों की हरकतों के चलते सारे किए कराए पर पानी फिर जाता है । महापौर , निगम कमिश्नर और निगम अधिकारी कर्मचारियों की मेहनत पर दाग लग जाता है जब कोई निगम कर्मचारी रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर से बदतमीजी करते है ।उनसे पेसो की डिमांड करते है और जब बात नहीं बनती तब पुलिस को बुला लिया जाता है ।

ऐसा ही वाक्या इंदौर के जानकी नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ घटित हुआ । त्रिपाठी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है और बताया है कि उनके साथ पीली गाड़ी में आए निगम कर्मियों ने किस तरह अभद्रता की ओर पुलिस बुला ली ।त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों कि तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपनी बात से अवगत करवाया तो उन्होंने बड़ी ही विनम्रता के साथ बात को समझा भी ओर निगमकर्मियों को समझाया भी ।उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की भी तारीफ की । बहरहाल , निगम की पीली गाड़ी का खौफ आज भी जारी है वहीं, ऐसे कर्मचारियों के कारण इंदौर स्वच्छता के साथ साथ अभद्रता में भी नंबर वन बन रहा है ।ब्यूरो रिपोर्ट प्रयास न्यूज इंदौर
(वीडियो देखने के लिए Prayas News MP के यूट्यूब चैनल पर जाए )
