शिक्षा विभाग का दीक्षारंभ कार्यक्रम : संस्कृत कॉलेज में छात्रों को तिलक लगाया

प्राध्यापकों ने तिलक लगाकर नवीन सत्र का प्रारंभ किया

प्रयास न्यूज, इंदौर । मप्र उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में नव प्रवेशित छात्रों के लिए प्रवेशोत्सव दीक्षारंभ कार्यक्रम एक से तीन जुलाई तक के आयोजन करनें का निर्देश मिला है इसी कड़ी में आज एक जुलाई को शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रामबाग इंदौर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम किया गया जिसमें नए विद्यार्थियों का स्वस्ति तिलक महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विमला गोयल ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉक्टर विनायक पांडे ने अपने उद्बोधन में शिक्षक और छात्रों को भी संस्कार संस्कृत और संस्कृति पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य गोपालदास बैरागी ने किया अंत में आभार कार्यक्रम की प्रभारी डॉक्टर अनिता जैन ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.