तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मप्र राजेश गौड जिला अध्यक्ष और शत्रुधन कल्याणे संरक्षक नियुक्त
कर्मचारियों के हितों के लिए करेंगे कार्य

प्रयास न्यूज , इंदौर। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ म. प्र. के प्रांताध्यक्ष मोहन अय्यर की अनुशंसा पर राजेश गौड़ को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही शत्रुधन कल्याणे को संरक्षक नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि राजेश गौड़ बीते कई वर्षो से शासकीय सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान समारोह के आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे है। इस नियुक्ति पर शासकीय अधिकारी हरीश बोयत, एसएस रजक, रमेश यादव, अभयराज दुबे, दिपासिंह झाणियां, मनोज विश्वकर्मा, रमेश आर्य, राकेश गौड़, मोहम्मद् हनीफ, सुनील गौड़, राहुल जगताप, विपिन जोशी, श्याम बोरासी, विपिन भावसार, बी एस चौहान, राजेश बिरले, अभय व्यास, गिरधारी सिंह ठाकुर, मनोज कदम और प्रकाश कांगले ने कल्याणे और गौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

