कलम चलाने वाले लगाएंगे चौके छक्के , मीडिया ट्रॉफी 9 जनवरी से

चार दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा 9 जनवरी से 12 जनवरी तक

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । कड़कड़ाती सर्दी हो या भीषण गर्मी , या हो झमाझम बारिश , हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी के साथ निभाने वाले पत्रकारों को मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा चेंज करने के उद्देश्य से इंदौर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष और युवा पत्रकार दीपक कर्दम द्वारा पिछले 13 वर्षों से मीडिया सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । इस बार 14वीं मीडिया सीरीज 9 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025 तक खेली जाएगी जिसमें 16 पत्रकारों की टीमें मैदान में उतरेंगी ।इस आयोजन में कलम चलाने वाले पत्रकार चौके छक्के लगाते हुए दिखाई देंगे ।

सभी टीमें अपने अपने स्तर पर अच्छे से अच्छा परफॉर्मेंस देने का भरसक प्रयास करेगी वहीं आयोजक दीपक कर्दम एंड टीम भी अतिथि सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित यह क्रिकेट स्पर्धा पत्रकार साथियों के लिए बहुत ही बड़ा पर्व है जिसका हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है ।इस वर्ष भी यह आयोजन खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ग्राउंड पर खेली जाएगी जिसमें पत्रकार जगत के साथ साथ राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक कई हस्तियां शिरकत करेंगी । 

Media series season 14 जनवरी 2025 में खेलने वाली टीमें 

1)इंदौर प्रेस क्लब
2)प्रभात किरण
3)अग्निबाण
4)डी बी स्टार
5)लोकस्वामी
6)डीजीयाना न्यूज
7)सिटी न्यूज
8)स्वराज एक्सप्रेस
9)मिडिया मास्टर्स
10)पियूप्लस समाचार
11)sjmc
12)फोटो ग्राफर्स
13)मातरम इंडिया
14 )जनसंसार
15)फिल्ड इन्दोरी fir
16 )प्रयास न्यूज़

Leave A Reply

Your email address will not be published.