बड़ी खबर : दुनिया में पहली बार गौरक्षा को लेकर शपथ लेंगी 1 हजार से अधिक सनातनी महिलाएं
- गौरक्षा अन्नकूट का भी आयोजन - विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी इंदौरी सनातनी महिलाओं की

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । अहिल्या ओजस्वी महिला बाल विकास समिति द्वारा कल 6 जनवरी 2025 को अनोखा आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 हजार से अधिक सनातनी महिलाएं गौरक्षा का संकल्प लेंगी साथ ही भव्य गौरक्षा अन्नकूट का भी आयोजन होगा ।
अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने , युवाओं के गौ सेवा का जज्बा जगाने, गौ हत्या पर प्रतिबंध सहित कई गौ माता के हितों के लिए समिति का प्रयास सतत जारी है ।इसी कड़ी में 6 जनवरीकों शाम 6 बजे हंसदास मठ परिसर में एक हजार से अधिक सनातनी महिलाएं गौ रक्षा की अद्भुत शपथ लेंगी जिसमें कई सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारी संघ और विद्यार्थियों सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे ।
मोनिका शर्मा ने बताया कि गौ रक्षा को लेकर ली जाने वाली हजारों महिलाओं द्वारा शपथ का यह अनूठा आयोजन दुनिया में पहली बार किया जा रहा है जो विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा सकता है ।
मे गौरक्षा को लेकर शपथ लेंगी 1
