संचारण संधारण सम्भाग देवास में अवेध विद्युत् संयोजनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही         

प्रयास न्यूज,  देवास | विद्युत विभाग द्वारा प्रतिवर्ष कृषको को रबी सीजन में अस्थाई विद्युत संयोजन जारी किये जाते है | कार्यपालन यंत्री अनस सिद्दीकी द्वारा अवगत करवाया गया कि विभाग द्वारा कृषको की सुविधाओ का ध्यान रखते हुए मौके पर ही रसीद दी जा रही है | कई उपभोक्ताओ द्वारा बिना वेध संयोजन लिए अवेध रूप से सिंचाई कनेक्शन जोड़ लिए जाते है | माह नवम्बर-24 में ऐसे 36 अवेध संयोजनों की धरपकड़ की गयी और पेनल बिलिंग की गयी है| कार्यपालन यंत्री द्वारा कृषको से निवेदन किया गया है कि वह वैध संयोजन लेकर ही विद्युत् का उपयोग करे और पेनल् बिलिंग से बचे | वर्तमान में सिंगावदा, विजयगंज मंडी, बरोठा में अलग अलग टीम बनाकर सघन जाँच की जा रही है | कार्यपालन यंत्री द्वारा कृषको से निवेदन किया गया है कि वह वैध संयोजन लेकर ही विद्युत् का उपयोग करे और पेनल् बिलिंग से बचे |

 इस वर्ष रबी सीजन में 1183 अस्थाई संयोजन जारी किये जा चुके है जिसका राजस्व 114 लाख रु है | आगामी दिनों में सघन जाँच करते हुए अवेध सिंचाई संयोजनों की धरपकड़ कर पेनल बिलिंग के साथ अस्थाई संयोजन जारी किये जायेंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.