बड़ी खबर : जूते पहनकर प्रतिमा स्थल पर चढ़े महापौर पति,समाज में रोष

पत्रकारों ने किया आयोजन का बहिष्कार

विवादों में घिरा महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का अनावरण समारोह

देवास । शहर के केला देवी चौराहे पर नगर निगम द्वारा महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। अग्रसेन प्रतिमा अनावरण का यह समारोह कई महीना में विवादों से घिरा हुआ नजर आया।

महापौर पति दुर्गेश अग्रवाल ने अग्रसेन  महाराज का अपमान, अनादर किया। इस अपमान को लेकर प्रत्यक्षदर्शी  नाराज दिखाई दिए। महाराजा अग्रसेन  को सिर्फ अग्रवाल समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण हिंदू समाज मानता है।

गुरुवार को अग्रसेन महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण देवास में ए बी रोड पर स्थित केला देवी चौराहे पर किया गया। नगर निगम देवास द्वारा आयोजित अग्रसेन  महाराज की प्रतिमा का यह अनावरण समारोह कई प्रकार से विवादों के घेरे में रहा।  महापौर गीता अग्रवाल के पति विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल जूते पहनकर ही भगवान महाराजा अग्रसेन प्रतिमा के चबूतरे पर पहुंच गए एवं फोटो खिंचवाते रहे। जिसने भी यह देखा आश्चर्य कर नाराजगी व्यक्त करने लगा । वहीं , पत्रकारों की अनदेखी भी आयोजकों को भारी पड़ी  जिसके चलते पत्रकारों द्वारा आयोजन का बहिष्कार ही कर दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.