11 सितंबर को राधा की धारा महोत्सव , मिलन समारोह में जुटेंगे सैकडो गौ सेवक
राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग भारत का रतलाम में होगा भव्य आयोजन
प्रयास न्यूज , रतलाम : आगामी 11 सितंबर को राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग भारत द्वारा राधा अष्टमी पर होने वाले भव्य मिलन समारोह और उत्सव की ऐतिहासिक सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शुभम हाई स्कूल गौशाला रोड पर आयोजित की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आयोजन को लेकर कार्य योजना बनाते हुए कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां भी सौपी गई ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए रूपरेखा से अवगत कराया । इस आयोजन में प्रदेशभर के सैकडो गौ सेवको के शामिल होने की संभावनाएं है ।

इस अवसर पर रतलाम जिला अध्यक्ष सविता तिवारी , संरक्षक निर्मल उपाध्याय , कार्यालय मंत्री रेखा त्रिवेदी , ज्योति सोनी , रचना मेहता , संगीता राठौर , कृष्णा क्षेत्रीय , सारिका शर्मा , रश्मि व्यास , विनीता नागोरिया उपस्थिति रही ।

