इंदौर । काफी इंतजार के बाद आखिरकार मानसून इंदौर पहुंच ही गया । अभी कुछ देर पहले अचानक तेज हवाओ के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई और देखते ही देखते सड़को ने तालाब का रूप ले लिया । इस दौरान कई इलाको में बत्ती भी गुल हो गई । मानसून के इंदौर पहुंचने की खुशी में कई लोग सड़को पर भीगते हुए नजर आए ।बहरहाल ,फिलहाल इंदौर में गर्मी से कुछ राहत मिली है अब यह राहत बरकरार रहेगी या फिर इंदौरवासियों को गर्मी की तपन झेलनी पड़ेगी ।