अयोध्या में विराजे श्रीराम लला , 84 सैकेंड में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
पीएम मोदी , सीएम योगी, भागवत गर्भगृह में मौजूद

अयोध्या । कसम राम की खाते है मंदिर वही बनाएंगे…आज यह कसम पूरी हुई और हजारों लाखों हिंदू वीरों की कुर्बानी आज साकार हुई ।
84 सेकेंड में वैदिक मंत्रोत्चारो के साथ श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई ।
इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में धर्मगुरु , फिल्म जगत, खेल जगत सहित कई नामी लोग साक्षी बने ।
मंदिर परिसर में पूरे समय शंखनाद होता रहा । पूरा देश आज इस अनमोल पल का साक्षी बना ।
