फिल्म सालार में प्रभास के साथ दिखेंगे इंदौर के युवा पहलवान अथर्व

22 दिसंबर को हो रही है बड़े पर्दे पर रिलीज

प्रयास न्यूज, इंदौर । इंदौर के युवा पहलवान को साउथ के सुपर स्टार प्रभास के साथ देखने के लिए इंदौरी बेताब नजर आ रहे है । इंदौर के युवा पहलवान और युवा बिजनेसमैन अथर्व गुर्जर 22 दिसंबर को लगभग 400करोड़ की लागत से बनी सालार मूवी में अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे । पत्रकारों से चर्चा करते हुए अथर्व पहलवान ने कहा की सालार मूवी के डायरेक्टर प्रशांत नील है जिन्होंने केजीएफ , बाहुबली जेसी सुपर डुपर हिट फिल्में बनाई है ।

फिल्म में सुपर स्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हे । अथर्व ने अपनी शूटिंग के दौरान कई अनुभव हासिल किए । अथर्व का कहना है की आज की युवा पीढ़ी व्यायमशाल भी जाए । अथर्व ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी अपील की है की वे पहलवानों पर ध्यान दे उनकी खुराक पर ध्यान दे ताकि मध्यप्रदेश के पहलवान देश के साथ साथ विदेशो में भी नाम कमाए । अथर्व ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता,पिता ,दोस्त और सालार मूवी के डायरेक्टर प्रशांत नील और अभिनेता प्रभास को दिया है ।

आपको बता दे की सालार बड़े पर्दे की बड़ी फिल्म है जो 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है । इंदौर में भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि इंदौर के युवा पहलवान अथर्व गुर्जर इस फिल्म में अपना किरदार निभा रहे है । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.