बड़ी खबर : नर्मदा का जल स्तर बढ़ा – इंदौर में होगी पानी किल्लत

पानी की सप्लाई में हो रही है परेशानी , शहरवासियों से अपील - पानी कम खर्च करे

इंदौर में नर्मदा के पानी की सप्लाई में हुई परेशानी , ऐतिहातन पंप किये बंद, अगले 2 दिन पानी संभाल कर खर्च करें

इंदौर में रहेगी पानी की समस्या पूरी क्षमता से नही भरा सकेंगी टंकियां। नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से थर्ड फेज के 180 एमएलडी पम्प हुए बंद।

प्रयास न्यूज, इंदौर । नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं। इसके चलते थर्ड फेज के पम्पों को एतिहात के तौर पर बंद किया गया हैं क्योंकि पूरा इलेक्ट्रीक सिस्टम डुब क्षेत्र में आ गया है…।

नर्मदा का जल स्तर 155 फीट पर पहुंच गया है। अब जल स्तर जैसे ही कम होगा थर्ड फेज के पम्पों को पूरी क्षमता से चालू किया जाएगा। इस कारण शहर में भराने वाली पानी की टंकियों पर इसका असर दिखाई देगा। 

कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया फस्ट व सेंकड फेज में भी बिजली फॉल्ट के चलते पम्प बंद हो गए है इन्हें चालू करने के प्रयास किए जा रहे है।

कुल मिलाकर शहर की ज्यादातर टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरी जा सकेगी। फिलहाल कुछ दिन जनता को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.