श्री परशुराम सेना : चंद्रशेखर आजाद इकाई का गठन, पं.सुधीर उपाध्याय अध्यक्ष बने
श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश में जोड़ रही है ब्राह्मणों को

प्रयास न्यूज इंदौर । श्री परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा इंदौर में अपने संगठन का विस्तार करते हुए अन्नपूर्णा, सुदामा नगर ,कैट रोड , राजेन्द्र नगर आदि क्षेत्रों को मिलाकर चंद्रशेखर आजाद इकाई का गठन किया गया है|. जिसमे पं. सुधीर उपाध्याय अध्यक्ष मनोनित हुए ।
द्वारकापुरी नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला मैं आयोजित एक वृहद बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पं.अनूप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता पं दीपक शुक्ला ने चंद्र शेखर आजाद इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की।

इस अवसर पर भार्गव ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.अशोक चतुर्वेदी, नार्मदिय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.प्रफुल्ल शर्मा, पं.नंदकिशोर शर्मा ,पं प्रमोद शर्मा,पं.सुनील दीक्षित ,पं.अजय चौधरी,पं.अनिल शर्मा, पं राकेश पंचोली पं प्रेम बागोरा, पं मोनेश जोशी, पं दीपक शुक्ला,पं सुभाष दुबे पं रविकांत मिश्रा , पं सुभाष त्रिवेदी, पंडित अर्पित चौधरी,पंडित विशाल तिवारी, पं शुभम पांडे, पं विनीत पांडे श्रीमति वर्षा शर्मा ,श्रीमती सीमा उपाध्याय, श्रीमती विजेता जोशी ,श्रीमती मीनू शर्मा, श्रीमती बीना शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे|

कार्यक्रम का संचालन श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर अध्यक्ष पं.दीपक शर्मा ने किया |
