इंदौर में तेज बारिश , कार पर गिरा पेड़
कई पेड़ है खतरे के निशान पर , जिम्मेदार लापरवाह

प्रयास न्यूज , इंदौर । इंदौर में आज तेज बारिश हुई जिसमे कई पेड़ की बड़ी बड़ी डगाल भी टूटी और कई गिरने की स्थिति में है । लेकिन उद्यान विभाग लापरवाह नजर आ रहा है । जब बारिश शुरू होने वाली थी तब विभाग ने पेड़ो की बड़ी बड़ी डगालियों को अनदेखा किया जिसके चलते आज इंदौर के तिलक नगर वार्ड 49 के साईनाथ कॉलोनी में एक कार पर पेड़ की बड़ी डगाल गिर गई । हालांकि कोई जनहानि नही हुई । लेकिन यदि अब भी उद्यान विभाग नही जागा तो इसी कालोनी में कई पेड़ जो खतरनाक स्थिति में है ,इस मौसम में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है ।
रहवासियों ने उद्यान विभाग से मांग की है की , तत्काल बड़े बड़े पेड़ो की डगालियो की छटनी करे ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना ना हो सके ।
