आवारा पशु का इलाज करवाना हो तो डायल करो 1962

चलित पशु चिकित्सा एंबुलेंस का शुभारभ किया विधायक पवार ने

प्रयास न्यूज , देवास । चलित पशु चिकित्सा इकाई की दो गाड़ियों का शुभारंभ आज विधायक गायत्री राजे पवार ने उपसंचालक पशु चिकित्सालय देवास में किया ।

 देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि देवास जिले को केंद्र व राज्य शासन द्वारा चलित पशु वाहन 9 गाड़ियां मिली है देवास जिले में 2 गाड़ियां रहेगी इसको बुलाने के लिए आम लोगों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा 1962 नंबर जारी किया गया है या नंबर डायल करने के बाद यह वाहन घर तक आकर पशु का इलाज करेंगे डॉ चौहान ने बताया कि इस गाड़ी में 3 लोगों का स्टाफ रहेगा डॉक्टर सहित अन्य लोग इसमें रहेंगे और मौके पर जाकर इलाज करेंगे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.