स्लम एरिया में कबाड़ के सामान से बनाया सेल्फी पॉइंट
स्कूली बच्चों के साथ हेड मास्टर ,आम जनता और भाजपा नेता ने ली सेल्फी

प्रयास न्यूज इंदौर । वार्ड 44 छोटी खजरानी के नया बसेरा बस्ती के अंतर्गत 3 आर की गतिविधियां आयोजित की गई । जिसमें वहां के रहवासियों तथा शासकीय विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों के सहयोग से सेल्फी पाइंट का निर्माण किया गया
मिडिल स्कूल छोटी खजरानी के प्रधान अध्यापक भगवतीप्रसाद पंडित ने बताया कि स्कूल के पास ही रोड पर नगर निगम व एनजीओ ने सेल्फी पाइंट का निर्माण पुराने उपयोग किए हुए बेजेस के माध्यम से किया है । इस सेल्फी पाइंट के बेस (पेडेस्टल) के लिए इको ब्रिक्स का उपयोग किया गया है । कार्ड बोर्ड, बॉटल कैप, पुराने स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुपयोगी बेजेस, इको ब्रिक्स, पाइप, लकड़ी के टुकड़ों आदि द्वारा इस बार की धीम इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान,का सेल्फी पॉइंट बनाया गया है । स्ट्रक्चर की ऊंचाई 6 फिट और चौड़ाई 4 फिट है ।
आज इस सेल्फी पाइंट जा अनावरण भाजपा नेता रूपेश देवलिया ने किया । स्कूल की एक छात्रा ने रिबन काटा। हेड मास्टर भगवती पंडित , रामलाल अलावा* , स्कूली बच्चे , रहवासी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे । सभी ने सेल्फी पाइंट पर उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली ।
