सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिया तिलक होली का संदेश

- हानिकारक रंगो के दुष्प्रभाव की दी जानकारी , लगाया हर्बल गुलाल

प्रयास न्यूज इंदौर । सांस्कतिक त्योहारों से विद्यार्थियों को परिचित करने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक विद्यालय छोटी खजरानी में होली पर्व का आयोजन किया गया ।

विद्यालय के प्रधान अध्यापक भगवतीप्रसाद पंडित ने बताया कि छात्र-छात्राओं को देशभर में मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से प्रत्येक पर्व को उसके एक दिन पूर्व शाला में मनाए जाने की परंपरा है ।

इसी के तहत आज होली के त्योहार के सम्बंध में जानकारी दी गई और बच्चों तथा शिक्षकों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर तिलक होली खेली । 

रामलाल अलावा,  सीमा कुलकर्णी तथा  रश्मि चौहान ने बच्चों को गुलाल लगाया और हानिकारक रंगों से बचने की सलाह देते हुए सावधानी पूर्वक ,सुरक्षित तथा हर्षोल्लास से होली मनाने को कहा । बाल केबिनेट की कु. मोहिनी, कु. नेहा अटोदे ने कार्यक्रम का संचालन किया । बच्चों को मिठाई वितरण भी किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.