16 – 17 जनवरी को मराठी साहित्यकारो का महाकुंभ इंदौर में

मराठी फिल्म अभिनेत्री मुक्ता बर्वे होगी शामिल

इंदौर । मराठी साहित्य अकादमी भोपाल एवं मध्य प्रदेश मराठी साहित्य संघ भोपाल के सयुक्त तत्वाधान में मराठी साहित्य सम्मेलन व 9 वा प्रांतीय सम्मेलन दिनांक 16 एवं 17 जनवरी 2023 स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में होने जा रहा है जिसकी अध्यक्षता मिलिंद जोशी करेंगे।

मध्यप्रदेश मराठी साहित्य संघ भोपाल के अध्यक्ष  पुरुषोत्तम सप्रे और सचिव मोहन रेडगांवकर ने बताया की दो दिवसीय मराठी साहित्य सम्मेलन में 1 दिन में 3 सत्रह होंगे l जिसमें मराठी साहित्य प्रदर्शनी ,साहित्यकारों का सत्कार ,कथाकथन, परिसंवाद , कवि सम्मेलन, प्रकट मुलाकात तथा मराठी लेखकों की पुस्तकों का विमोचन होगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.