श्रीगौड़ पेढ़ी : सहकारिता विभाग के पत्र से मची खलबली
मामला कुटुंब सहायता के बंद होने का

अध्यक्ष बोले – सहकारिता के पूर्व अधिकारियों के संपर्क में है संचालक मंडल
आदित्य उपाध्याय , इंदौर । श्रीगौड़ सहकारी साख संस्था मर्यादित को पिछले दिनों सहकारिता विभाग द्वारा एक पत्र मिला जिसमे परिवार सहयता योजना / कुटुंब सहायता को बंद करने का सख्ती से आदेश दिया गया था , उक्त आदेश नही मानने पर संस्था को भंग करने तक की बात भी की गई । जिसे देखते हुए सदस्यों के हित में निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से यह योजना बंद कर दी गई, हालाकि संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में नई योजना लाने की बात कही है ।
योजना के बंद होते ही श्रीगौड़सहकारी संस्था के सदस्यों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जिसे लेकर सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कल श्रीगौड़ पेढ़ी के अध्यक्ष सतीश दुबे उपाध्यक्ष उषा व्यास,,संचालक राजेंद्र व्यास, राजेश मंडलोई,वसुंधरा पंडित,रमेशचंद्र व्यास,अशोक दुबे से पेढ़ी कार्यालय में मुलाकात कर इस महत्त्वपूर्ण मामले पर विस्तार से चर्चा कर पेढ़ी और सभी सदस्यों के हित में जल्द ही नई योजना बनने पर सहमति बनी ।
पेढ़ी और सदस्यों के हित में सदैव तत्पर – दुबे
इस मामले में अध्यक्ष सतीश दुबे ने कहा की पेढ़ी और सदस्यों के हित के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा । जो भी स्थितियां बनी है वह सहकारिता विभाग के आदेश के तहत बनी है । हमारी सहकारिता विभाग के पूर्व अधिकारियों से चर्चा चल रही है जो जल्द ही पेढ़ी और सदस्यों के लिए लाभकारी होगी । दुबे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा की किसी भी स्थिति में पेढ़ी और सदस्यों के साथ गलत नही होने देगे । दुबे ने कहा की अगर किसी सदस्य के पास पेढ़ी के हित में कोई योजना है तो वह जल्द संचालक मंडल से संपर्क करे ।
