Prayas News MP को दिल्ली में मिला मीडिया रत्न अवॉर्ड

प्रयास न्यूज मध्यप्रदेश के धीरे धीरे बढ़ रहे कदम

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में देशभर के चुनिंदा पत्रकारों को मीडिया रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया । सम्मानित होने वालो में प्रयास न्यूज मध्यप्रदेश को भी शामिल किया गया । प्रयास के प्रधान संपादक पं. आदित्य उपाध्याय को इस बड़े मंच से सम्मानित किया गया ।

आपको बता दे की प्रयास न्यूज कम संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में भी स्वच्छ पत्रकारिता कर रहा है ताकि मध्यप्रदेश का नाम , इंदौर शहर का नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान से लिया जा सके । 

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय , संचार विभाग के महा निदेशक संजय द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में प्रयास न्यूज मध्यप्रदेश को मीडिया रत्न जैसा महत्त्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ ।

प्रयास न्यूज मध्यप्रदेश के प्रधान संपादक पं. आदित्य उपाध्याय ने यह सम्मान अपने मध्यप्रदेश और इंदौर के पत्रकारों को समर्पित किया है ।

टीम Prayas News MP के धीरे धीरे बढ़ रहे कदम, मैं नहीं हम

Leave A Reply

Your email address will not be published.