दिल्ली : पत्रकारों के सम्मान के लिए तैयार है WJI
कल होने वाला है ऐतिहासिक और यादगार मीडिया रत्न अवॉर्ड
– पत्रकारों का मनोबल बढ़ाने हेतु WJI का सफल प्रयास

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । दिन हो रात , कपकपांती ठंड हो या घनघोर बारिश ,या हो तपतपाती गर्मी..हर पल, हर मौसम में पत्रकार , आम जनता और जनप्रतिनिधियों,शासन प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है ।
ऐसे ही जाबंज पत्रकारों का मनोबल बढ़ाने हेतु वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में 17 दिसंबर को देश का सबसे बड़ा अवॉर्ड कार्यक्रम कर रहा है जिसमे देश के चुनिंदा पत्रकारों को मीडिया रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा ।
इस भव्य आयोजन को लेकर WJI ने अपनी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है और अब देशभर से आए रहे मेहमान पत्रकारों का इंतजार हो रहा है ।
आयोजन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार और यूनियन वो राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, अध्यक्ष अनूप चौधरी, संजय सक्सेना, लक्ष्मण इंदौरा, संजय उपाध्याय सहित कई साथी पिछपे कई दिनों से इस आयोजन को लेकर मेहनत कर रहे है । जो वास्तव में बधाई के पात्र है । प्रयास न्यूज मप्र #prayasnewsmp
