महाकाल मंदिर : मोबाइल बैन , लड्डू प्रसाद महंगा
आम हो या खास , नियम सभी पर लागू

महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध ,लड्डू महंगा

श्रद्धालुओं सहित वीवीआइपी अधिकारी पुजारी भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन।
महाकाल मंदिर का सबसे प्रसिद्ध लडडू प्रसाद के दामो में 60 रुपये की बढ़ोतरी
लड्डू प्रासाद के लागत 374 रुपये पड़ती है। 60 रुपये की बढ़ोतरी करने के बाद भी 14 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है महाकाल मंदिर समिति को।
आगामी दिनों में 300 रुपए किलो वाला लड्डू प्रसाद ₹360 में श्रद्धालुओं को मिलेगा।
