वायरल हो या मौसमी बीमारी ,डॉक्टर को जरूर दिखाए

घरेलू उपाय एक सीमित समय तक ही अपनाए

मौसमी बीमारी को लेकर छोटे बच्चे अधिक चपेट में आ रहे है । ठंड का डायरिया हो या शरीर पर छोटे छोटे दाने, या फिर अचानक तेज बुखार , यह सब लक्षण वायरस के रूप में बच्चो के शरीर में प्रवेश कर उन्हे कमजोर और बीमार कर रहा है जिसको लेकर माता पिता और परिजनों को जागरूक रहने की आवश्यकता है ।

यह कहना है सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रत्नेश खरे का । प्रयास न्यूज से खास चर्चा करते हुए डॉ खरे ने मौसमी बिमारियों की जानकारी, उसके लक्षण और उससे बचने के उपाय भी बताए ।

खरे ने कहा की घरेलू उपाय एक समय तक ठीक है लेकिन यदि उसका कोई परिणाम नहीं दिख रहा है तो तत्काल शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह ले । डॉ रत्नेश खरे ने कहा की बच्चो की बीमारी और कमजोरी को अनदेखा ना करे उन्हे समय पर डॉक्टर के पास ले जाए और उचित उपचार करवाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.