बुद्ध और शुक्र की युति से बनने वाला योग कुछ को देगा महालाभ

सूर्य के सबसे नजदीक ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह को सौंदर्य, भौतिक सुखों आदि का कारक माना गया है। शुक्र देव को वृषभ राशि के साथ-साथ तुला राशि का भी स्वामित्व प्राप्त होता है और ये जातकों के जीवन में प्रेम व धन के भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में अब अपने इस गोचर के दौरान शुक्र देव अपनी स्वराशि वृषभ में संचरण करेंगे और जिससे जातकों की वाणी और व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा। शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर होगा।
मेष- शुक्र का ये गोचर आपके परिवार और धन भाव के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान इससे आपके परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा और परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को सहयोग करते दिखाई देंगे। इससे घर के वातावरण में शांति और हंसी-खुशी देखी जाएगी। व्यवसाय में तरक्की होगी।
वृषभ- यह गोचर आपके लिए खास रहने वाला है। शुक्र देव की कृपा से आपका व्यक्तित्व निखरकर सामने आएगा। साथ ही आप अपने स्वभाव में सही सुधार करते भी दिखाई देंगे। कई जातक इस समय अपने पहनावे में सकारात्मक बदलाव के लिए किसी प्रकार की खरीदारी भी कर सकते हैं।
मिथुन- ये ग्रह आपके विदेश यात्रा, व्यय, हानि और मानसिक स्वास्थ्य के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस दौरान आर्थिक रूप से आपके खर्चों में वृद्धि देखी जाएगी। आशंका अधिक है कि जीवन को आकर्षक व दूसरों से बेहतर बनाने के लिए अपने धन का एक बड़ा भाग खर्च करें।
कर्क- ये स्थिति आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगी, क्योंकि इस दौरान आपकी आय बढ़ने के साथ-साथ आपको अच्छा प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे। साथ ही ये गोचर आर्थिक रूप से भी आपको फायदा देगा और आप अलग-अलग स्रोतों में अपनी आमदनी में इजाफा करने में सफल होंगे।
सिंह- ये गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग बनाएगा, जिससे उनका प्रमोशन होगा और उन्हें अपने करियर में अच्छे व नए अवसर मिल सकेंगे। ऐसे में इस समय आपको हर कार्य को अधिक ईमानदारी से करने की ज़रूरत होगी।
कन्या- शुक्र का गोचर आपके किसी ऐसी यात्रा पर जाने के योग बनाएगा, जो आगे चलकर आपके लिए एक लाभकारी यात्रा सिद्ध होगी। इसके अलावा इस समय समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
तुला- शुक्र के गोचर से आपको अचानक से कोई लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य की नजर से आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत होगी, क्योंकि ये गोचर आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य से संबंधित समस्या देगा।
वृश्चिक- शुक्र का गोचर शादीशुदा जातकों के लिए विशेष खास रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान वे दांपत्य सुख का आनंद लेंगे। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं तो इस समय आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो जातक शादी के योग्य है या शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं इस गोचर के दौरान आपका रिश्ता भी कहीं पक्का होने के योग बन रहे हैं। शुक्र देव भाग्य का साथ देने वाले हैं।
धनु- इस गोचर से आपके विरोधी भी अधिक सक्रिय होंगे और लगातार आपको नुकसान पहुंचाने व आप पर हावी होने के लिए षड्यंत्र करते दिखाई देंगे। इसलिए शुरुआत से ही उनके प्रति सावधनी बरतने की आपको सलाह दी जाती है। आर्थिक जीवन में भी आप न चाहते हुए भी कई कीमती वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे और जिसके आपको आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ेगा।
मकर- ये गोचर आपको जीवनसाथी से अच्छा लाभ देने के योग बनाएगा। ये वो समय होगा जब आप अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक आकर्षित होंगे और उनकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे।
कुंभ- यह गोचर आपको कुछ खर्चे लेकर आ रहा है, क्योंकि इस समय कई जातक कोई नया घर व वाहन खरीद सकते हैं या पुराने घर की मरम्मत व घर की साज-सज्जा पर आपको अपने धन का एक बड़ा भाग खर्च करना होगा।
मीन- शुक्र का गोचर सबसे अधिक मीडिया, कला व अभिनय से जुड़े जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपार लाभ प्राप्ति होने के योग बनाएगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपको अपार सफलता मिलेगी, क्योंकि ये वो समय होगा जब आप अपनी मेहनत के बल पर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
