जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, &0 की आंखों की रोशनी गई, मचा हड़कंप

छपरा (पटना)। गुजरात के बाद बिहार में दूसरा बड़ा शराब कांड हो गया। छपरा जिले में शराब कांड से 15 लोगों की मौत हो गई और 30 की आंखों की रोशनी चली गई। इस कांड के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। गुजरात में 15 दिन पहले ही जहरीली शराब से 60 लोगों की मौत हो गई थी।
बिहार के छपरा में 24 घंटे में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हो गई है. बुधवार को पूजा के बाद गांव के दर्जनभर लोगों ने शराब पी थी. 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब बताई जा रही है जिसमें से 11 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है. इस मामले में छपरा के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने शुक्रवार को एबीपी न्यूज से आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिलाधिकारी ने गुरुवार को टीम के साथ गांव भी पहुंचे थे. इस दौरान यह भी कहा था कि प्रथमदृष्टया जहरीली शराब पीने से मौत लग रही है. जांच की जा रही है। सारण के मकेर, भेल्दी, परसा और अमनौर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र फुलवरिया गांव के भ_ा टोली की है. यह इलाका मकेर थाना में आता है और यहीं की पूरी घटना है. फिलहाल एक दर्जन से ज्यादा लोग पटना के पीएमसीएच में भर्ती हैं तो कुछ लोग छपरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनकी लिस्ट भी आई है। आंखों की रोशनी गंवाने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेंद्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो शामिल हैं. सदर अस्पताल में पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जांच जारी है। पुलिस अपना काम कर रही है। मामले की जांच जारी है।
