विलेन 2 ने अबतब कमाए इतने करोड़

मोहित सुरी निर्देशित फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में गिरावट जारी है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़ों से शुरुआत करने वाली Ek Villain returns का आंकड़ा लगातार गिरता ही जा रहा है। रिलीज के सांतवे दिन विलेन 2 का डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर क्या कलेक्शन रहा? आइए जानते हैं। बॉक्स ऑफिस पर विलेन 2 के घराब प्रदर्शन की वजह ये नहीं कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर क्रेज नहीं था। फिल्म को अच्छी ओपनिंग तो मिली लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। फिल्म की मल्टीस्टारर कास्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक तो खींच लाई लेकिन बिना सर पैर की कहानी ने मजा किरकरा कर दिया। अब बात करते हैँ कमाई की, फिल्म के रिलीज के 7वें दिन तो कमाई का ग्राफ सबसे नीचते स्तर पर चला गया। फिल्म महज 1.25-1.75 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सिमट गई।
