हरदिल अजीज नीरज जोशी का निधन

नार्मदीय ब्राह्मण समाज और पत्रकार जगत में शोक की लहर

खरगोन/कसरावद । छोटे से गांव बसलाय के निवासी  नीरज जोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे । नीरज नार्मदीय ब्राह्मण समाज मैं एंकरिंग की दुनिया में जाना माना नाम के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकारो में खरगोन जिले में अपनी अलग पहचान रखते थे ।  जोशी पिछले 2 महीनों से अस्वस्थ थे उन्हें गुजरात के एक बड़े हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उनके सर में ब्रेन ट्यूमर बताया जहां पर उसका ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन के बाद उन्हें इंदौर लाया गया जहां पर उनके सर में फंगस होना बताया जहा इंदौर में उनका ऑपरेशन हुआ लेकिन ऑपरेशन के बाद भी मंगलवार बुधवार की रात्रि 2 बजे वह दुनिया छोड़कर चले गए ।

बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास खरगोन लाया गया जहां से उनके गृह ग्राम बसलाएं लाया गया जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई । अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और नर्मदा तट स्थित मरकठी संगम पर उनके पुत्र राघव जोशी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया जहां पर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी और इस दुख की घड़ी में समाजजन और पत्रकार बंधु जोशी परिवार के साथ खड़े है ।  इस अवसर पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शर्मा , पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील शर्मा ,मनोज रघुवंशी समस्त तहसील पत्रकार के साथियो के साथ बड़ी संख्या में समाज जन व्यापारीयो ने श्रद्धांजलि दी ।

प्रयास न्यूज कसरावद से नवीन बारचे की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.