विदेशी मुद्रा के साथ स्वर्ण भंडार में भी गिरावट

मुंबई। अपना विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से गिर कर 600 बिलियन डॉलर से नीचे आ गया है। ऐसा लगातार दूसरे सप्ताह हुआ, जबकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 10 जून 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 4.599 अरब डॉलर घट कर 596.458 अरब डॉलर रह गया।
इससे पहले, बीते तीन जून को समाप्त सप्ताह में भी यह 3.06 अरब डॉलर घटा था। तब यह 601.057 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार बीते 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 10 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 40.842 अरब डॉलर रह गया।
