प्रदेश अध्यक्ष ने ‘हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया सुविधा केन्द्र का उदघाटन

भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ”हर घर तिरंगा अभियानÓÓ के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए हर आम नागरिक को राष्ट्रीय तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसलिए भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सुविधा केन्द्र का उदघाटन करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कार्यालय में बने सुविधा केन्द्र में आमजनों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे।

सुविधा केन्द्र के उदघाटन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। मध्यप्रदेश का हर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर तिरंगा लगाए और आमजन में देशभक्ति की भावनाएं जागृत हो। इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बडे स्तर पर संपन्न होगा। आमजन को असुविधा न हो, सभी को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज खादी ग्रामोद्योग, डाक घर और अन्य शासकीय कार्यालयों के माध्यम से विक्रय हेतु निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जिला और मंडल स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो।

प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने आमजन को तिरंगा खरीदी हेतु प्रोत्साहन करने के लिए सुविधा केन्द्र से राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें। हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के अभियान पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई, उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। अब ‘हर घर तिरंगाÓ के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है, यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लगना यह भारत का सम्मान और अभिमान है। मध्यप्रदेश के हर घर में तिरंगा लहराये यह भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है। कांग्रेस अगर इसे राजनीति से जोडती है तो मेरा उनसे आग्रह है कि वह भी आमजन तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की राजनीति करें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्री सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, वरिष्ठ नेता श्री शैतान सिंह पाल, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री विकास बोन्द्रिया, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री बृजुला सचान, श्री विकास पटेल, श्रीमती मोहिनी शाक्यवार, श्रीमती सविता यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.