कार्तिक आर्यन संग होंगी कियारा आडवाणी, विवाद के बाद बदला फिल्म का नाम

Kartik Aaryan के फैंस पर थी Kiara Advani की बुरी नजर, बताया उनके सामने बनती  थीं एक्स्ट्रा स्वीट - kiara advani tried to steal kartik aaryan s fans  actress confesses in interview

 

कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। दर्शकों के सामने एक बार फिर से ‘भूल भुलैया 2’ की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है। जी हां, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अगली फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’  में दोनों कलाकार साथ में दिखेंगे। फिल्म का नाम पहले ‘सत्यनारायण की कथा’ था जिसे बदला गया है। कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कार्तिक ने एक मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज कर इसकी जानकारी दी।

रिलीज किए गए मोशन पोस्टर वीडियो में कार्तिक और कियारा रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इसके साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे कथा। तुम्हारा सत्यप्रेम। ‘ कार्तिक के पोस्ट पर फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस ने कमेंट किया, ‘मेरे सत्यप्रेम और कथा।’ फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक के फैन्स लंबे समय से उनकी इस फिल्म के अपडेट को लेकर इंतजार में थे। फिल्म का ऐलान काफी पहले ही कर दिया गया था। बीते महीने की शुरुआत में  सेशन के दौरान जब एक यूजर ने कार्तिक से पूछा कि ‘भाई सुंदर सुशील लुक सत्यनारायण की कथा कब आउट करोगे?’ उस वक्त कार्तिक ने जवाब दिया, ‘जल्द ही आपको अपने मदहोश लुक और हीरोइन से मिलवाएंगे।’ बता दें कि पहले फिल्म का नाम ‘सत्यनारायण की कथा’ था। नाम पर विवाद हुआ तो निर्देशक ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वो फिल्म के नाम में बदलाव की प्रक्रिया कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘फिल्म सत्यनारायण की कथा के टाइटल को बदलने का फैसला लिया है। हम किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते। इस वजह से ये फैसला लिया। फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम इस फैसले के पूर्ण समर्थन में है। हम जल्द ही एक नए नाम का ऐलान करेंगे।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.