तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता फिलहाल में काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसे सुनकर सभी चौंक गए थे। इसके बाद से ही तनुश्री अपनी पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए लगातार बॉलीवुड माफिया के बारे में बोल रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसी पोस्ट कर दी है जिससे बॉलीवुड के गलियारों में हलचल और भी बढ़ गई है। तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया ही जिम्मेदार होंगे।
