अयोध्या राम मंदिर के संतों के सान्निध्य में निकलेगी बाबा गुटकेश्वर महादेव की शाही सवारी

इन्दौरश्री गुटकेश्वरधाम सद्गुरू परिवार न्यास के तत्वावधान में श्रावण के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को किला मैदान रोड़ स्थित भगवान गुटकेश्वर महादेव की शाही सवारी सोमवार 8 अगस्त को शाम 5 बजे  लाव-लश्कर के साथ निकाली जाएगी। लाव-लश्कर से निकलने वाली इस शाही सवारी का प्रथम निमंत्रण खजराना गणेश मंदिर पहुंच बप्पा को दिया गया। संस्था गुटकेश्वरधाम सद्गुरु परिवार न्यास एवं शाही सवारी संयोजक पंड़ित धीरज शुक्ला, चन्द्रप्रकाश दुबे, अन्नु वाजपेयी एवं मनीष प्रजापत ने बताया कि न्यास के पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश का अभिषेक किया जाएगा। वहीं इसके पश्चात न्यास के पदाधिकारियों ने भगवान गुटकेश्वर महादेव की शाही सवारी का निमंत्रण भगवान श्रीगणेश को दिया। भगवान गणेश को निमंत्रण देने में अरुण शर्मा, मनोज तिवारी, सत्यनारायण परिहार, निक्की राठौर, बलराम ठाकुर, दिलीप तिवारी, मनीष गुप्ता सहित न्यास के पदाधिकारी मौजूद थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.