मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्य-तिथि पर नमन किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान वैज्ञानिक तथा मिसाइलमेन के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को ग्राम धनुषकोडी रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ। वे भारतीय गणतंत्र के 11वें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। डॉ. कलाम ने चार दशक तक रक्षा, अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो को अपनी सेवाएँ दी। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मकऔर तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम को देश केसर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया। उनका अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.