पोस्ट लिखकर ब्रेकअप की दी जानकारी

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का कनेक्शन ‘बिग बॉस ओटीटी से शुरू हुआ था। जहां वो पहली बार मिले। शो में उनके बीच नजदीकियां दिखीं और एक दूसरे के प्रति खुलेआम प्यार जताया। बाहर आने के बाद भी वो कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ दिखते थे। फैन्स ने उन्हें प्तस्द्धड्डक्रड्ड नाम दिया। पिछले कुछ समय से उनके बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। बीच में उनके बीच सुलह भी हो गई लेकिन फिर अलग हो गए। अब शमिता और राकेश ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी है। शमिता ने बताया कि वो और राकेश अब रिलेशनशिप में नहीं हैं। उन्होंने फैन्स से गुजारिश की है कि जिस तरह उनका प्यार मिला है वो उसे वैसे ही बरकरार रखें। शमिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मुझे लगता है यह स्पष्ट करना जरूरी है…राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं… कुछ समय से नहीं हैं लेकिन ये म्यूजिक वीडियो उन सभी खूबसूरत फैन्स के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया। अपना प्यार यूं हीं हम पर बरसाते रहें। यही पॉजिटिविटी है। आप सभी का प्यार और आभार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.