शिव और सिद्ध योग में इस बार 2 अगस्त को मनेगी नागपंचमी

इंदौर। 2 अगस्त को इस बार नागपंचमी खास संयोग के साथ मनाई जाएगी। शिव और सिद्ध योग के दिन नागपंचमी का त्यौहार 20 साल बाद आ रहा है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी मनाई जाती है।


ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन अलग-अलग नागों की पूजा कर घर में समृद्धि आती है। सावन महीने में इसी दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। सावन महीने में हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए रखती है। नागपंचमी के दिन अष्ट नागों की पूजा की जानी चाहिए। नागपंचमी पर इन अष्ट नागों में अनंत, वासुकी, पदम, महापदम, तत्क्षत, कुलीर, कर्कट और शंखनाद शामिल है। इसके लिए एक चौकी पर नाग देवता की फोटो या मूर्ति की स्थापना कर हल्दी, अक्षत अर्पित कर फूल चढ़ाए और दूध भी अर्पित करे। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.