महू। संस्था रामादल द्वारा 17 जुलाई को समाज की सुख-समृद्धि एवं धर्म जागृति हेतु आयोजित एवं पंडित लोकेश शर्मा द्वारा संकल्पित 21,000 हनुमान चालीसा का कार्यक्रम साधु संतो एवं धर्म प्रेमी जनता कि उपस्थिति में स्थानीय वल्लभा गार्डन में धूम धाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आरम्भ में भजन-पूजन संपन्न हुऐ फिर आमंत्रित संतो द्वारा उपस्थित धर्म प्रेमी जनता को अपने आशीर्वचन से सनातन धर्म कि महत्ता पर प्रकाश डालते हुऐ आजीवन सुखी रहने का सूत्र बताया। तत्पश्चात पंडित लोकेश शर्मा द्वारा हनुमान जी कि महिमा, संगठन कि शक्ति एवं हिन्दू धर्म के प्रति लगाव एवं दायित्व पर प्रकाश डालते हुऐ अपने धृढ संकल्प पर विचार व्यक्त किये। शहर में पहली बार आयोजित एवं सीमित स्थानों से ( किशनगंज से पिगडम्बर ) निमंत्रित भक्तगणो के बींच संपन्न हुऐ इस कार्यक्रम कि विशेषता यह रही कि उम्मीद से ज्यादा एक विशाल जनसमूह ने इसमें परिवार सहित भागीदारी निभाई जिससे कार्यक्रम स्थल तथा पार्किंग खचाखच भर गया था।
सभी ने मिलकर 11 बार हनुमान चालीसा का वाचन करके लक्ष्य संख्या 21,000 के स्थान पर लगभग 51,000 तक पंहुचाने में अपना सहयोग दिया। एक संत तो हिन्दू सम्प्रदाय के उमड़ते सैलाब को देखकर भाव विभोर होकर अपने वक्तव्य देते हुऐ आंसू बहाने लगे। कार्यक्रम कि विशालता और भव्यता का अंदाजा इसी बात से ही लगा सकते हैँ कि, श्रावण मास एवं चुनावी नतीजों के माहौल का विपरीत असर दर्शाते हुऐ धर्म प्रेमी भक्तगण एक विशाल स्वरुप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने बच्चों एवं बूढ़ो के साथ अपने मोबाइल बंद करके पुण्य लाभ लेने इतनी बड़ी संख्या में पंहुचे कि रात्रि 1.30 तक भोजन प्रसादी का आंनद लिया।
रामादल कि प्रथम प्रस्तुति शहर से 5 किलोमीटर दूर इतनी प्रभावपूर्ण रहेगी ऐसा किसी को विश्वास नहीं था, यहाँ स्वयं प्रभु श्री राम ने अपना दरबार लगाया था ऐसा प्रतीत हों रहा हैँ।