ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़, सर्च ऑपरेशन जारी, हथियार जब्त

रायपुर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद एक माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। हालांकि नुआपाड़ा जिले के बोडेन थाना क्षेत्र के पटधारा रिजवज़् फॉरेस्ट स्थित शिविर से कुछ महिला कायज़्कताओज़्ं सहित 60 से अधिक माओवादी भागने में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने गुरुवार को इलाके में छापेमारी की।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, शुक्रवार सुबह करीब 10.10 बजे 60-80 माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि मौजूद माओवादियों में मुरली उर्फ संग्राम रेड्डी, देबजी, जयराम उर्फ छलपति और कार्तिक उर्फ दशरू शामिल थे।

उन्होंने कहा कि बल पीछे हटा लेकिन एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद माओवादी जंगल में भाग गए। अधिकारी ने शनिवार दोपहर बताया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कोई सुरक्षाकमीज़् घायल नहीं हुआ और यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि कोई माओवादी घायल हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को शिविर में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियों और गभाज़्वस्था परीक्षण किट के पैकेट मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.