श्रीहरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव में जारी हैं 14 दिवसीय प्रभातफेरी

इन्दौर  श्री सांवरिया मित्र मंडल पदयात्री संघ एवं श्री सांवरिया गो सेवा समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री हरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव के तहत 14 दिवसीय प्रभातफेरी का क्रम जारी है। रविवार को लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी बड़ा गणपति स्थित जनता कालोनी से निकाली गई। महाआरती के साथ प्रारंभ हुई लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी जनता कालोनी की विभिन्न गलियों में निकाला गया।
श्री सांवरिया मित्र मण्डल पदयात्री संघ एवं प्रभातफेरी व शोभायात्रा संयोजक धनराज कुमावत एवं कमलेश शर्मा ने बताया कि 14 दिवसीय लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी शहर के अलग-अलग क्षेत्रो में सुबह 6.30 बजे से निकाली जाएगी। वहीं सोमवार को लड्डू गोपाल की प्रभातफेरी राजमोहल्ला स्थित राज नगर शिवालय चौक से निकाली जाएगी। इसी क्रम में 19 को अखण्ड नगर, 20 को रामबली नगर, 21 को रूप नगर, 22 को सिमरोल, 23 को नंदबाग, 24 को सिलिकॉन सिटी, 25 को तराना दर्जीकुराडिया, 26 को विद्या पैलेस, 27 को अशोक नगर, 28 को धरमपुरी, 29 को उमंग पैलेस से निकाली जाएगी। 9 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा एवं पदयात्रा- लड्डू गोपाल की 14 दिवसीय प्रभातफेरी के पश्चात मंगलवार 9 अगस्त को भव्य सांवरिया सेठ की शोभायात्रा प्रात: 8 बजे बड़ा गणपति मंदिर से निकाली जाएगी। वहीं इस शोभायात्रा में इन्दौर के भक्तों के साथ-साथ राजस्थान के भक्त शामिल होंगे। शोभायात्रा बड़ागणपति से प्रारंभ होकर मरीमाता पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन होगा। वहीं समापन के पश्चात शोभायात्रा पदयात्रा के रूप में बदलकर भक्त 11 दिवसीय पैदल यात्रा कर 18 अगस्त को सांवरियाजी के दरबार पहुंचेंगे। वहीं 11 दिनी पैदल यात्रा के लिए 10 से अधिक पड़ाव भी बनाए गए हैं। जिसमें पदयात्रियों की रहने, खाने एवं ठहरने की व्यवस्था समिति द्वारा ही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.