इंदौर। नंदानगर स्थित आईटीआई में अगले शुक्रवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आईटीआई पास 18 से 28 वर्ष आयु के 100 युवाओ के इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान चयनित युवाओ को 16 हजार 500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट रोजगार ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट रोजगार ड्राइव में कई बड़ी कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एम.जी.मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हलोल वडोदरा, मध्यप्रदेश के बेरोजगार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को प्लेसमेंट रोजगार के लिये चयन करेंगे। इस रोजगार ड्राइव में आई.टी.आई से संबंधित सभी मैकेनिकल ट्रेड एवं कम्प्युटर ऑपरेटर तथा प्रोग्रामिंग असिस्टेंट से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष है भाग ले सकते है। प्रशिक्षण के लिए कुल 100 पद उपलब्ध हैं। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 16 हजार 500 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।