भोली बेन महारथी सम्मान से सम्मानित
मालवी भाषा के लिए मिला सम्मान

इंदौर । संस्था विद्यांजलि भारत मंच इंदौर का अर्धवार्षिक आयोजन 2022 के अंतर्गत महनीय कार्यो हेतु चार विलक्षण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमे – हिंदी सेवा डॉ.अर्पण जैन , मालवी भाषा हेतु हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’, मानव सेवा हेतु संगीता राव महंत, गौसेवा हेतु श्री मनोहर जैसवाल को “महारथी सम्मान 2022” आयोजन की मुख्य अतिथि उषा ठाकुर ,आध्यात्म एवं संस्कृति मंत्री मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों से दिया गया एवं श्रेष्ठ काव्यपाठ व संचालन कवि अवनीश पाठक ‘सूर्य’ के साथ सक्षम राहुल, राहुल कुंभकार ,शुभम शर्मा, यश शुक्ला, जितेन्द्र शिवहरे , संचित मिश्रा, आशीष पंवार आदि द्वारा किया गया! गणमान्य अतिथियों को भोली बेन द्वारा मालवी लोकोक्तियां एवं मुहावरे पुस्तक भेंट की गई।
आयोजन के मुख्य सहयोगी के रूप में डॉ आरके जैन , डॉ आरके बघेरवाल डॉ बीपी शुक्ला आदि की भूमिका रही! विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर दादू महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार विमलप्रकाश, चतुर्वेदी चकोर, एकाग्र शर्मा , संस्था समन्वयक सपना मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण समृद्ध मंच के कवि गौरव साक्षी , हिमांशु भावसार हिन्द रहे ।
