जेपी नड्डा भी देंगे गुरुमंत्र

बूथ मैनेजमेंट को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी इसके अलावा संगठन को भीतरी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर के भी मंच से विचार साझा किए गए। प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय आईटी सेल संयोजक अमित मालवीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर सहित अन्य पदाधिकारी राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने बूथ मैनेजमेन्ट पर फोकस किये जाने के बारे जोर दिया। माउंट आबू में अलग-अलग सत्र में विषय विशेषज्ञ अलग-अलग विषयों पर सत्ता वापसी से जुड़े विषयों पर मंथन कर रहे हैं चर्चा केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यों के साथ आमजन के लिए प्रभावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की उनके तरीकों की भी हो रही है साथ ही प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी उजागर किए जाने पर विचार रखे जा रहे हैं। राजस्थान में सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए और बूथ स्तर के मैनेजमेंट को मजबूत करने को लेकर भी विचार साझा किए जा रहे हैं। रविवार से शुरू हुए तीन दिन के इस प्रशिक्षण कैम्प के दूसरे दिन भी विभिन्न सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई। प्रमुख रुप से छ: से सात वक्ताओं का संबोधन हुआ। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी का सम्बोधन रहा। वही राष्ट्रीय आईटी सेल संयोजक अमित मालवीय, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धनसिँह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद दिया कुमारी, देवजी पटेल, विधायक जगसीराम, समाराम गरासिया सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद रहे। माउंट आबू में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के समापन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा का मुख्य संबोधन मंगलवार को समापन सत्र में रहने वाला है। इससे पहले नड्डा मई महीने के दौरान जयपुर में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने राजस्थान आये थे। ऐसे में अब मिशन 2023 राजस्थान को लेकर सभी भाजपाई उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.